Headlines

पठानकोट में घर पर चोरों का धावा:छत के रास्ते अंदर घुसे; एसी का कंप्रेसर पाइप ले गए; पुलिस को दी शिकायत




पठानकोट के शाहपुर चौक (शिमला पहाड़ी) इलाके में घर के बाहर लगे एयर कंडीशनर का कंप्रेसर पाइप काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर एसी के पाइप को काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार को एसी दोबारा चालू कराने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। पीड़ित साबिर अली ने बताया कि चोरों ने एसी के कंप्रेसर से जुड़ा पाइप काट निकाल लिया। पाइप कटने के कारण एसी की गैस भी निकल गई। अब एसी की मरम्मत कराने में करीब 7 से 8 हजार रुपए का खर्च आने का अनुमान है। इसमें नया पाइप लगवाने, एसी में दोबारा गैस भरवाने और कंप्रेसर की जरूरी मरम्मत का खर्च शामिल है। पुलिस को दी चोरी की शिकायत साबिर अली के अनुसार, चोर संभवत: घर के पास स्थित खाली पार्क की तरफ से दीवार या छत फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एसी के कंप्रेसर पाइप को निशाना बनाया और चोरी कर ली। घटना का पता लगने पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इलाके में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और गश्त तेज करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *