Headlines

अबोहर में एक साथ निकले दो बड़े इनाम:प्रवीण अग्रवाल ने जीते 3 लाख रुपये, एक अन्य को 50 हजार का इनाम




अबोहर शहर के मिहिर लॉटरी सेंटर से सोमवार को निकले ड्रा में दो ग्राहकों की बड़ी लॉटरी लगी है। इनमें विजय नगर निवासी प्रवीण अग्रवाल ने 3 लाख रुपये का पहला बड़ा इनाम जीता है, जबकि एक अन्य ग्राहक की 50 हजार रुपये की लॉटरी निकली है। एक ही ड्रा में दो बड़े इनाम निकलने से मिहिर लॉटरी सेंटर और विजेताओं के बीच खुशी का माहौल है। मात्र 7 रुपये के टिकट ने दिलाई 3 लाख रुपये की बड़ी जीत सेंटर के संचालक प्रदीप और प्रशांत पसरीचा ने बताया कि विजय नगर के रहने वाले प्रवीण अग्रवाल ने कुछ दिन पहले उनके सेंटर से 7 रुपये वाली लॉटरी की एक कॉपी खरीदी थी (एक कॉपी में कुल 30 टिकट होते हैं)। सोमवार को जब ड्रा के नतीजे घोषित हुए, तो प्रवीण के टिकट नंबर पर 3 लाख रुपये का इनाम निकला। पहले भी आजमाते रहे हैं किस्मत, संचालकों ने दी बधाई लॉटरी संचालकों ने जैसे ही प्रवीण अग्रवाल को इस बड़ी जीत की जानकारी दी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रवीण अग्रवाल मिहिर लॉटरी सेंटर के नियमित ग्राहक हैं और पहले भी यहां से टिकट खरीदते रहे हैं। संचालकों के अनुसार, इसी समान ड्रा में 7 रुपये वाली लॉटरी के एक अन्य ग्राहक ने भी 50 हजार रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी सेंटर पर जश्न का माहौल एक साथ दो बड़े इनाम निकलने से मिहिर लॉटरी सेंटर पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संचालकों ने बताया कि उनके सेंटर से पहले भी कई भाग्यशाली ग्राहकों के छोटे-बड़े इनाम निकल चुके हैं, जिससे लोगों का भरोसा इस सेंटर पर लगातार बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *