Headlines

मोहाली में रास्ता रोककर युवक को पीटा:घर लौट रहा, कॉलोनी के ही दो युवकों पर आरोप, लोगों के आने पर भागे




मोहाली में डेराबस्सी-मुबारिकपुर रोड स्थित पाम सिटी में देर रात एक युवक से मारपीट हुई। काम से लौट रहे युवक गुरमीत सिंह को रास्ते में रोककर पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई। आरोप है कि कॉलोनी में ही उसका रास्ता रोका गया और मारपीट की गई। उसने पाम सिटी निवासी अरुण और निखिल समेत कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया। लोगों को एकत्रित होते देख भागे हमलावर मारपीट के दौरान गुरमीत के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आता देख हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। गुरमीत को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मुबारिकपुर पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *