Headlines

चित्रकला के विजेता सम्मानित




भास्कर न्यूज | कोंडागांव सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम पंचायत लंजोड़ा के सल्फीपदर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, माताओं और परिवारों तक पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास की सेवाएं पहुंचाने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके सेवाभाव, समर्पण और योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के बीच रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। बच्चों और माताओं तक जरूरी सेवाएं पहुंचाने में उनका निरंतर सेवाभाव और समर्पण सराहनीय है। आंगन मिलन कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। उन्हें पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *