Headlines

Rajasthan Weather Update | Temperature Rises In Sikar Churu Udaipur


राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मंगलवार को कई इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। बीकानेर और उसके आसपास के एरिया में दोपहर बाद बादल छाने के साथ तेज आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिरी।

.

अन्य शहरों में दिन में धूप निकली, जिससे तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। हालांकि, शेखावाटी एरिया के जिलों जयपुर में रात के समय हल्की ठंडक रही।

विभाग ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहने, धूप निकलने और दिन में हल्की गर्मी रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मौसम के बड़े अपडेट्स

36 डिग्री के ऊपर पारा: पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के एरिया में मौसम साफ रहा। उदयपुर, बाड़मेर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा में आसमान साफ रहा और धूप निकलने से यहां तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर, जैसलमेर में ​मंगलवार को सबसे गर्म शहर रहे। यहां दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रात में बदला मौसम: पिछले दिनों हुई बारिश से सुबह-शाम के मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर, सीकर, चूरू सहित कई जिलों में रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। यहां रात का तापमान 20 डिग्री के करीब है। मंगलवार को रात का सबसे कम तापमान उदयपुर में 19 डिग्री के करीब रहा।

अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं एंटी साइक्लो​न ​बनने से पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से तापमान बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर: मंगलवार को मौसम साफ रहा और तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे यहां गर्मी कंट्रोल रही। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे रात में हल्की ठंडक रही। जबकि दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। बीच-बीच में हल्के बादल छाए।

जयपुर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। बीच-बीच में हल्के बादल छाए।

अलवर: मंगलवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ गर्मी महसूस हुई, हालांकि अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में दिन के समय हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

अलवर में दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। शाम को हल्की ठंडक महसूस हुई।

अलवर में दोपहर तक मौसम सामान्य रहा। शाम को हल्की ठंडक महसूस हुई।

कोटा: मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप से दिन में उमस और गर्मी रही। कोटा में अब तक सीजन की कुल बारिश 461.7 मिमी दर्ज हो चुकी है।

कोटा में तेज धूप के बाद लोग गर्मी और उमस से परेशान हुए।

कोटा में तेज धूप के बाद लोग गर्मी और उमस से परेशान हुए।

अजमेर: मंगलवार को दिनभर गर्मी का असर रहा। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शहर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर में बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

अजमेर में बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

जोधपुर: मंगलवार को मौसम गर्म रहा। शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में बारिश तक बारिश की संभावना नहीं है।

जोधपुर में मंगलवार को भी दिनभर गर्मी रही। जिले में इस साल काफी कम बारिश हुई है।

जोधपुर में मंगलवार को भी दिनभर गर्मी रही। जिले में इस साल काफी कम बारिश हुई है।

सीकर: मंगलवार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में 1 अक्टूबर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

सीकर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। घने बादल छाए।

सीकर में दिनभर बादलों की आवाजाही रही। घने बादल छाए।

उदयपुर: मंगलवार को दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। दिनभर तेज धूप और तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात के मौसम में बदलाव हुआ है। जिले में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है।

उदयपुर में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

उदयपुर में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *