Headlines

Bhopal Power Outage & Handloom Expo



10 राज्यों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। स्पेशल ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर-चेन्नई के बीच 9 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर और चेन्नई बीच के बीच 9-9 ट्रिप साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

बीना-आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग से 20 ट्रेनें प्रभावित
भोपाल मंडल से होकर चलने वाली 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इनमें मेमू, इंटरसिटी, एक्सप्रेस और हमसफर ट्रेनें शामिल हैं। सबसे पहले 20 सितंबर से ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर मेमू का संचालन प्रभावित होगा।पढ़ें पूरी खबर

भोपाल होकर चलने वाली 23 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के काम के चलते अक्टूबर में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात और विद्युत ब्लॉक लिए जाने के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली 23 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसका असर 14 से 17 अक्टूबर के बीच रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

मालवा- सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएगी
भोपाल से चलने वाली यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। 26 सितंबर 2026 से मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव भोपाल स्टेशन की बजाय निशातपुरा स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों को संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनें भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

  • आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ईरानी बस्ती, भानपुर, भानपुर चौराहा, अटल नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, शिव नगर फेज-3 एवं 4, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं आसपास के इलाके।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जीवन धारा अस्पताल, देव माता अस्पताल, राजीव नगर बी एवं सी-सेक्टर, तनातन ढाबा एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, आकांक्षा, बैंक ऑफिसर पब्लिक स्कूल, झील नगर, एसबीआई, रिलायंस ऑफिस, गीत बंगला, भवानी धाम फेज-2 एवं भवानी कैंपस सहित आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पर्णकुटी परिसर, होटल गोल्डन लेक, पीपलनेर, स्कूल सेक्टर, सागर पब्लिक स्कूल, हाईटेक सिटी, प्रकाश स्कूल एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आशाराम चौराहा, गांधीनगर मार्केट, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, डेंटल कॉलेज, पर्णकुटी, आरा मिल, धाकड़ चौराहा एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ब्लेयर कॉलोनी, फेज-1, फेज-2, लेक पर्ल स्प्रिंग, श्री इंस्टीट्यूट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्टेट हैंगर एयरपोर्ट, एयरपोर्ट तिराहा एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेज-1 एवं 2, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शक्ति नगर ए, बी, सी सेक्टर, 4ए, 4बी, 4सी, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2 एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमलतास कॉलोनी, सीआई कॉलोनी एन्क्लेव, सागर होम्स, चिनार वुड, चुनाभट्टी, जानकी नगर कॉलोनी, आम्रपाली एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक एलिगेंट गार्डन, होली क्रॉस स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल, इनायतपुर पंप हाउस, साईं सिद्धा होम्स, वंदना होम्स, अंसुल विहार, विंडसर पाम एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अमृतपुरी, श्यामापल्ली, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन, मायाधाम, एसओएस ओल्ड, आध्या हैबिटेट, सुरभि लाइफ स्पेस, दीप मोहिनी फेज-3, सुख सागर, बालाजी नगर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्डन, शाहंशाह गार्डन (पुराना एवं नया), अमृत कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 1 से 3 बजे तक आनंदम, कल्याणी कुंज, पूर्वांचल फेज-2, रीगल क्लाश, अभिनव कैंपस एवं आसपास के इलाके।
  • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पारस सिटी-1, 2 एवं 3 और आसपास के इलाके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *