Headlines

हिसार एडीसी ऑफिस में ऑपरेटर का बड़ा खेल:कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत पर ऐंठ चुका था 40 हजार, अब विधुर पेंशन के 2,500 लेते ACB ने धरा




लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय के ई-दिशा केंद्र में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विजेंद्र कुमार का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। आरोपी ऑपरेटर ने एक गरीब प्राइवेट ड्राइवर से विधुर पेंशन बनवाने के एवज में 2,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इतना ही नहीं, इससे पहले भी वह हरियाणा सरकार की ‘दीनदयाल योजना’ के तहत मिलने वाली 5 लाख रुपये की सहायता राशि पास करवाने के नाम पर पीड़ित से 40 हजार रुपये ऐंठ चुका थाी। पीड़ित की शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। अब जानिए, पहले किस प्रकार लिए 40 हजार… हिसार ACB ने दर्ज किया मुकदमा
ACB हिसार ने पीड़ित की शिकायत, रिश्वत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रैप कार्रवाई के आधार पर आरोपी ऑपरेटर विजेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *