Headlines

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री के कथा पंडाल में घुसे चोर:एयरफोर्स विंग कमांडर की मां-सास का पर्स चोरी; सोने की चेन और कैश था




लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा वर्धमान मिल के सामने ग्लाडा मैदान में श्री हनुमान जी की कथा का गायन किया जा रहा है। लाखों लोग इस कथा में पहुंच रहे हैं। वहीं कथा में पहुंचे लोगों का सामान चोरी होने लगा है। भक्तों के साथ शरारती लोग छीना-झपटी और चोरी की वारदातें कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हनुमान कथा के दौरान एयरफोर्स के विंग कमांडर की मां और सास का पर्स व सोने की चेन चोरी हो गई। अज्ञात आरोपियों ने दोनों महिलाओं के गहने और करीब 7 हजार रुपए कैश उड़ा लिया। VIP गेट के प्रवेश द्वार के पास हुई चोरी
शिकायतकर्ता विंग कमांडर एसके झा ने पुलिस को बताया कि वह एयरफोर्स स्टेशन बरनाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात हैं। 26 सितंबर 2026 को उनकी मां और सास ग्लाडा ग्राउंड पंडाल के वीआईपी गेट के प्रवेश द्वार के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनके सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिलाओं की सोने की चेन और लाल रंग का एक पर्स/पाउच चोरी कर लिया। पर्स में करीब 7,000 रुपए कैश रखा हुआ था। घटना का पता चलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना मोती नगर में BNS की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *