Headlines

व्यक्ति की हत्या कर शव खेत में फेंका:यमुनानगर में जेब से ₹50 हजार मिले; सिर पर चोट, चेहरा खून से लथपथ




हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार सुबह खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे और चेहरा खून से लथपथ था। घटना छछरौली थाना क्षेत्र के जेधर गांव की है। हालात देखकर प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 और छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से 50 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *