Headlines

ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात लगी आग:रामपुर बघेलान के विधायक कॉम्प्लेक्स में हादसा, लाखों का सामान जला; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया




सतना के रामपुर बघेलान ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार देर रात बस स्टैंड के पास विधायक कॉम्प्लेक्स स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। रात करीब 1 बजे शेरू भाई की दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। आग बढ़ती गई तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोकी आग फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से आग को कॉम्प्लेक्स की दूसरी दुकानों और आसपास के हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलने की आशंका है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *