Headlines

गुरु की श्रद्धांजलि सभा में आज शामिल होंगे CM:सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग, साधु, संत करेंगे नमन




तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम दिन अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। बुधवार (आश्विन कृष्ण चतुर्थी) को ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह उनके समाधि स्थल पर जाकर उनकी विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में आयोजित साप्ताहिक संगोष्ठी का समापन भी होगा। 6 दिनों तक विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। आखिरी दिन मुख्यमंत्री अपने गुरु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपन बात रखेंगे। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सुबह 10:30 बजे से पुण्यतिथि समारोह का आयोजन होगा। इसमें शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के लोग ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को शब्दों के माध्यम से श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से आए साधु-संत भी उन्हें नमन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी होगा। मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थाओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साधु-संतों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दिन सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भी समापन हो गया। वृंदावन से आए स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *