Headlines

गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय महिला झुलसी:परिजन झाड़-फूंक कराने ले गए, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर भागे




चूरू में चाय बनाते समय 55 साल की एक महिला आग से झुलस गई। परिवार के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई। महिला के कपड़े शरीर से बुरी तरह चिपक गए थे।
परिजन उसे सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय कड़वासर गांव में झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। मंगलवार रात महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, उसे उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह परिजन उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाए।
डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पुलिस चौकी को भी इसकी सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *