Headlines

रिश्वत लेती पकड़ी SHO एक दिन के रिमांड पर:पेशी पर मीडिया से नहीं की बात, पहले कहा था- 'ऑल इज वेल'; विजिलेंस करेगी पूछताछ




मोगा में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाली SHO सुनीता बावा को एक दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो अब रिमांड के दौरान उनसे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। सुनीता बावा को बुधवार को सिविल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान सुनीता बावा ने मीडिया से कोई बात नहीं की और सीधे सरकारी गाड़ी में बैठ गईं। एक दिन पहले की पेशी में इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने मीडिया से कहा था कि- ऑल इज वेल… न्यू चैप्टर ऑफ लाइफ इज स्टार्टेड। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो यह पता लगाने में जुटा है कि सुनीता बावा के संपर्क में कौन-कौन लोग थे। कॉल डिटेल्स और संपर्कों की गहन पड़ताल
विजिलेंस अधिकारी सुनीता बावा और उनके गनमैन गुरअवतार सिंह के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स की तकनीकी जांच कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले किन-किन नंबरों पर लगातार बातचीत हुई थी। फोन से डिलीट किए गए मैसेज, चैट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की डिजिटल फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह पहली बार था या इस खेल का पुराना नेटवर्क चल रहा था। बिचौलियों की भी तलाश हो रही
विजिलेंस में यह भी जांच जारी है कि पुलिस विभाग या बाहरी लोगों में ऐसे कौन लोग हैं, जो इस तरह के मामलों में मिलीभगत या मध्यस्थता करते थे। किन लोगों के जरिए मामलों को रफा-दफा किया जाता था। इसकी एक-एक कड़ी जोड़ी जा रही है। वहीं, एक महिला इंस्पेक्टर के पास अवैध कमाई का कितना साम्राज्य है, यह जानने के लिए विजिलेंस अब उनकी संपत्तियों की फाइलों को खंगाल रही है। सुनीता बावा और उसके परिवार के नाम पर दर्ज मकान, प्लॉट, कमर्शियल प्रॉपर्टी या कृषि भूमि के कागजात जुटाए जा रहे हैं। गनमैन के साथ हुई गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने 26 सितंबर की रात को SHO सुनीता बावा और उसके सरकारी गनमैन होमगार्ड जवान गुरअवतार सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नूरपुर हकीमा के रहने वाले बलवंत सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो मोगा में शिकायत की थी कि थाने की SHO एक केस को निपटाने के बदले रिश्वत मांग रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। टीम ने गवाहों के सामने जीरा रोड पर एक तय जगह पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए थाने की एसएचओ और उसके गनमैन को गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *