Headlines

ऊना में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला:ओवरटेक करते समय हादसा, 2 बच्चों का पिता; जियो कंपनी में करता था काम




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 38 साल के हेमराज की मौत हो गई। मसलाना निवासी हेमराज जियो फाइबर कंपनी में राइडर था। यह हादसा सिकरा दा परोह-ज्वार के पास हुआ। हेमराज अपनी बाइक से कलोहा से अंब की तरफ घर जा रहा था। सिकरा दा परोह के पास उसने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वह ट्रक के डाले से टकराकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक पहुंचा थाने हादसे के बाद ट्रक चालक खुद अंब थाने पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया हेमराज शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे बच्चे छोड़ गया है। उसकी अचानक मौत से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की, हादसे के कारणों की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *