Headlines

लोहारू में सीवरेज ओवरफ्लो, दुकानों के बाहर जमा गंदा पानी:दुकानदार बोले- टॉयलेट की टंकी से भी बह रहा, ग्राहक और राहगीर परेशान




भिवानी जिले के लोहारू शहर में रामलीला मैदान के पास सीवरेज ओवरफ्लो और नगरपालिका के 15 लाख रुपए की लागत से बने टॉयलेट की टंकी से पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे दुकानदार और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा होने से दुकानदारों को दिक्कत हो रही है, ग्राहक कम आ रहे हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। लगातार पानी बहने से पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। दुकानदार मोहित, इकबाल, योगेश, अयान, मुकेश, प्रीतम और सुमित ने बताया कि विभाग को कई बार शिकायत की गई, पर कोई हल नहीं निकला। उन्होंने अब उपायुक्त (डीसी) को पत्र लिखकर स्थायी समाधान मांगा है। फिसल कर गिरने का खतरा बना दुकानदारों ने बताया कि, गंदे पानी से बदबू फैल रही है, बीमारी का खतरा है और सड़क पर फिसलन से लोगों के गिरने का डर बना हुआ है। वहीं, नगरपालिका के जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि टॉयलेट की टंकी की सफाई के लिए पाइप खोला गया था, जिससे पानी बाहर आया। सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी सड़कों और दुकानों के बाहर फैल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *