![]()
हरदोई जनपद में शहर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर और हरदोई कोर्ट में पेशकर के यहां हुई चोरी का खुलासा कर दिया है इस संबंध में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 4:10 पर प्रेसनोट करके यह जानकारी दी है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, पांच सफेद धातु की अंगूठियां और 5,900 रुपये नकद बरामद किए। शहर कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार, पहली घटना 15 सितंबर 2026 की है जब डी ब्लॉक, कोयल बाग कॉलोनी निवासी हरदोई कोर्ट में पेशकार राजकुमार चौधरी के घर से अलमारी का ताला तोड़कर चांदी की अंगूठी और 10,000 रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 670/26 धारा 305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरी घटना 23 सितंबर 2026 की है, जिसमें शहर के आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाली मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर राखी सिंह के घर को निशाना बनाया गया था। दावा है चोरों ने उनकी घर की अलमारी से कीमती अंगूठियां व 5,000 रुपये चुराने के साथ ही बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। जो चोर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 698/26 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस दर्ज किया था, जिसमें विवेचना के दौरान गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए तीनों अभियुक्तों—चाँद मियां उर्फ चन्दू, करन उर्फ डमरु और यश श्रीवास्तव (सभी निवासी लाइन पुरवा, कोतवाली शहर, हरदोई)—को धर दबोचा। इस सफल खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार त्यागी, एसआई के.के. यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया । जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Source link
हरदोई में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा:मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर और पेशकार के यहां हुई थी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
