रामपुर चेकपोस्ट पर 13 मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा:बंगाल ले जाए जा रहे थे; वैध दस्तावेज न मिलने पर केस दर्ज; चालक अरेस्ट




किशनगंज सदर थाना पुलिस ने बंगाल सीमा से सटे रामपुर चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए 13 मवेशियों से लदा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को ट्रक में क्षमता से अधिक और तंग हालत में बांधकर ले जाया जा रहा था। मामले में चालक को गिरफ्तार कर मवेशी मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने ट्रक को रोका पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक ट्रक में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर रामपुर चेकपोस्ट पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक ने जांच से बचने के लिए वाहन लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके अंदर 13 काले मवेशी मिले। सभी मवेशियों को क्षमता से अधिक संख्या में तंग जगह में बांधकर ले जाया जा रहा था। दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक पूछताछ के दौरान चालक मवेशियों से संबंधित वैध दस्तावेज पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, चालक ने पूछताछ में मवेशी मालिक के रूप में पूर्णिया जिले के डेंगरा निवासी शाहनवाज हुसैन का नाम बताया। पंजीपाड़ा मवेशी हाट ले जाने का दावा पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मवेशियों को बिहार-बंगाल सीमा से पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा मवेशी हाट ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मवेशियों को अपने कब्जे में लिया है। मामले में चालक, मवेशी मालिक समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *