![]()
अबोहर के रामपुरा गांव के 31 वर्षीय आरएमपी डॉक्टर अजयपाल छींपा की संदिग्ध हालात में नहर में डूबने से मौत हो गई। उनका शव राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में संगरिया के पास सरदूल ब्रांच नहर से मिला। परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। अजय कुमार रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (RMP) डॉक्टर थे और स्थानीय स्तर पर मरीजों को इलाज और दवा देते थे। नहर किनारे उनकी मोटरसाइकिल मिली, पर मोबाइल फोन गायब था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिवार के अनुसार, सोमवार रात अजयपाल को फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकले, पर वापस नहीं लौटे। देर रात उनका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया संगरिया पुलिस ने राहगीर की सूचना पर जांच शुरू की। करीब 2 किलोमीटर दूर नहर से शव मिला। मृतक के भाई मनुपाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया है। अजय घर से एक घंटे में आने की बात कहकर निकले थे, लेकिन आज उनकी लाश बरामद होने से परिजनों में मातम का माहौल है। आखिरी बातचीत का ब्योरा खंगाल रही पुलिस पुलिस अजयपाल के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) और लोकेशन खंगाल रही है, ताकि आखिरी बातचीत का पता चले। अजयपाल शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा है। परिजन उसकी कई दिनों से तलाश कर रहे थे।
Source link
अबोहर के डॉक्टर का शव राजस्थान में नहर से मिला:नहर में डूबने से हुई मौत, बाइक मिली पर मोबाइल गायब; पुलिस खंगाल रही CDR
