Headlines

मोहाली में ड्राइवर से लूटपाट के 4 आरोपी अरेस्ट:ब्रेजा कार-27 हजार लूटे, बंधक बनाकर राजपुरा ले गए; आरोपियों में एक महिला भी




हरियाणा के एक कार ड्राइवर को लोहगढ़ ट्रैफिक लाइट पर एक महिला को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। महिला ने सिग्मा चौक तक छोड़ने की बात कही थी। रास्ते में उसके साथी कार में घुस गए और चालक से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 27 हजार रुपए लूट लिए। इस मामले में अब पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गूगल-पे से 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए आरोपियों ने चालक की जेब से 7 हजार रुपए निकाले और गूगल-पे से 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर राजपुरा ले गए। पटियाला चौक पर उतारकर उसकी ब्रेजा कार (HR-03Y-1845) लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जुनेद की निशानदेही पर ब्रेजा कार भी बरामद रायपुररानी के अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जुनेद खान, प्रीतम कौर उर्फ गुरप्रीत कौर, स्नेहा रानी और लवली शर्मा को गिरफ्तार किया है। जुनेद की निशानदेही पर ब्रेजा कार भी बरामद कर ली गई। आरोपियों ने हनी ट्रैप के केस में फंसाने की धमकी देकर ड्राइवर को शिकार बनाया। प्रीतम कौर के खिलाफ पहले भी बठिंडा में केस दर्ज पुलिस के अनुसार, प्रीतम कौर के खिलाफ बठिंडा और मानसा में पहले भी हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *