Headlines

बुरहानपुर में रुकेंगी एलटीटी-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें:पूजा, दिवाली और छठ पर्व 2026 के लिए 162 अतिरिक्त सेवाएं शुरू होगी




मध्य रेल ने पूजा, दिवाली और छठ पर्व के लिए 162 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की। कुल 580 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एलटीटी-बनारस-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें बुरहानपुर में भी रुकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को फायदा मिलेगा। ये 14 सेवाएं 17 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध होंगी। ट्रेन 05168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हर रविवार शाम 6:10 बजे चलेगी, जबकि ट्रेन 05167 बनारस से हर शनिवार सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छियोकी और वाराणसी में होगा। इनमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 2 एसी-3 टियर इकोनॉमी, 6 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन शामिल है। ट्रेन 05168 के लिए बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 से सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। अनारक्षित कोच की बुकिंग यूटीएस सिस्टम से होगी। अधिक जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *