Headlines

फिरोजपुर में नशा बेचते पकड़ा युवक:टी-शर्ट पर लिखा था- युद्ध नशों के विरुद्ध; ग्रामीणों ने पुड़ियां निकाली, बोले- जमानत कराने वाले को जूते मारेंगे




फिरोजपुर में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को नशा बेचते पकड़ा। युवक ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण युवक की तलाशी लेते हुए और उसके पास से नशे की पुड़ियां निकालते दिख रहे हैं। ग्रामीण यह कहते सुनाई दिए कि इसे पुलिस को देंगे, जो इसकी जमानत कराएगा, उसे जूते हम खुद मारेंगे। डीएसपी तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान गांव के ही किकर सिंह (25) के रूप में हुई है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन मिली। हामद गांव के लाखोके थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नशे का कारोबार करने वालों पर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… पहले भी गांव में नशा बेचने आता था युवक ग्रामीणों का आरोप है कि यह युवक पहले भी गांव में नशा बेचने आता था। दो दिन पहले भी गांववासियों ने उसे समझाया था। वहीं, सरपंच मनजिंदर सिंह ने पुलिस से नशे की बिक्री रोकने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *