![]()
प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच निकाय चुनाव परिणाम, आगामी पंचायत चुनाव और प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होना बताया जा रहा है। दरअसल निकाय चुनाव में बीजेपी 309 में से 204 निकायों में बोर्ड बनाने में कामयाब रही है। इसे प्रदेश में पार्टी और सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा हैं। वहीं निकाय चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व से राजस्थान की किसी भी नेता की यह पहली मुलाकात है। ऐसे में मानकर चला जा रहा है कि शाह और दीया के बीच प्रदेश निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। साथ ही दीया कुमारी के विभागों से जुड़ी योजनाओं और कामकाज का ब्यौरा भी उन्होंने शाह को दिया। मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए दीया कुमारी ने लिखा- आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। राजस्थान के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर प्राप्त मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।
Source link
निकाय चुनाव के बाद दीया कुमारी की शाह से मुलाकात:चुनाव, विभागीय कामकाज और प्रदेश से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा
