Headlines

कवित्रियों ने विविध विषयों पर रचनाएं पढ़ीं




भास्कर न्यूज | जालंधर महिला काव्य मंच, जालंधर इकाई की सितंबर माह की मासिक काव्य गोष्ठी श्री राम यज्ञ शाला, 334 डिफेंस कॉलोनी में आयोजिका राधा शर्मा के संयोजन में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. वीना विज ‘उदित’ उपस्थित रहीं। गोष्ठी में कवयित्रियों ने रिश्तों, स्मृतियों, विरह, भाषा-प्रेम और सामाजिक मूल्यों जैसे विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। लवलीन ने ‘मित्र-सुमित्र’ के माध्यम से मित्रता की अनुभूति रखी। ज्योति शर्मा और नीतू वैद शर्मा ने श्राद्ध और पितरों की स्मृतियों से जुड़ी रचनाएं पढ़ीं। ममता सूरी ने ”सांसों की बाजी सालगिरह की जुबानी” में जीवन के अनुभव व्यक्त किए, जबकि वीना भंडारी ने पंजाबी रचना ‘मेरे पिंड दे लोक’ से गांव और जड़ों का चित्र उकेरा। डॉ. ज्योति खन्ना, सभ्यता, अनीला बत्रा पाहवा, सरला भारद्वाज, डॉ. तनुजा तनु और परवीन गगनेजा की प्रस्तुतियों को भी सराहना मिली। राधा शर्मा ने ”बहुत याद आते हैं पापा” सुनाई। मुख्यातिथि डॉ. वीना विज ”उदित” ने विरह-भाव की रचना प्रस्तुत की। अंत में आभार प्रदर्शन के बाद जलपान के साथ गोष्ठी संपन्न हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *