Headlines

क्राइम ब्रांच की टीम ने भाजपा नेता से की पूछताछ:तबादले के नाम पर ₹ 5 लाख मांगने का विवाद, सचिव के खिलाफ वायरल पोस्ट पर हुई FIR




मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग में तबादले के नाम पर 5 लाख रुपए मांगने और विभाग के सचिव पर सोशल मीडिया के जरिए गंभीर आरोप लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के बाद बुधवार को भोपाल क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ग्वालियर पहुंची और भाजपा नेता शाहरुख खान से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम उन्हें नोटिस देकर वापस भोपाल लौट गई। पुलिस जल्द ही दोबारा ग्वालियर आकर आगे की कार्रवाई करेगी। तबादले के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग का आरोप पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान ने उद्यानिकी विभाग के एक अधिकारी से मनचाहा तबादला कराने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी। इसी दौरान अधिकारी ने अपने स्तर पर प्रयास कर स्वयं ही अपना तबादला करवा लिया। बताया जा रहा है कि जब शाहरुख खान को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विभाग के सचिव को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी। पोस्ट में सचिव पर पैसे लेकर तबादले करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। सचिव की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने पर विभाग के सचिव ने इसे अपनी छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी भरत प्रजापति के नेतृत्व में एक विशेष टीम ग्वालियर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने शाहरुख खान से बंद कमरे में कई घंटे तक पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया- भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग में तबादले के नाम पर पैसों के लेन-देन के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसी मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर में उनसे पूछताछ की है। मामले की विस्तृत जांच भोपाल पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *