![]()
सिरसा जिले में रानियां के बालासर रोड पर एक गत्ता फैक्ट्री के पास एक युवक का शव मिला है। वार्ड नंबर-1 के लोगों ने शव मिलने की सूचना रानियां थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राम कुमार और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान नकौड़ा गांव निवासी शिंदरपाल सिंह (35) के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था और शादीशुदा था, उसके दो बच्चे हैं। शिंदरपाल रोज की तरह मजदूरी के लिए रानियां आया था। लोगों ने गत्ता फैक्ट्री के पास झाड़ियों में उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को बताया। मौके पर बुलाई गई डॉक्टरों की टीम रानियां थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई। डॉक्टरों ने अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। शव के पास सिर्फ पानी की बोतल मिली, कोई नशीली दवा नहीं। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Source link
रानियां में मिला युवक का शव:काम पर जाने के लिए निकला, बॉडी के पास मिली पानी की बोतल, दो बच्चों का पिता
