Headlines

गोवा SIR में कटे 97 वोटर्स पर EC की सफाई:88 के फॉर्म मिल चुके; 3 के पास पुर्तगाली पासपोर्ट, 6 से संपर्क किया जा रहा




गोवा में वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ने वाले 97 वोटर्स को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी। इनमें से 88 लोगों के फॉर्म जमा हो चुके हैं। 3 लोगों के पास पुर्तगाली पासपोर्ट हैं, जबकि 6 लोग विदेश में रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन 6 लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल, गोवा में 97 ऐसे वोटर हैं, जिन्हें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स ने पात्र माना था, लेकिन सॉफ्टवेयर की समस्या के कारण वे अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। चुनाव आयोग ने छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे किया गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी संजय गोयल ने 25 सितंबर को कहा था कि अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए 97 वोटरों को लेकर कोई समस्या नहीं है। छूटे वोटरों का घर-घर सर्वे कर योग्य लोगों से फॉर्म 6 भरवाया गया। आवेदन पूरा होने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए। गोयल ने बताया कि कांग्रेस ने इस मामले में ज्ञापन दिया था। अधिकारियों ने उन्हें SIR प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले योग्य वोटर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं और वोट डाल सकते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *