Headlines

Pali Factory Theft | CCTV Footage Reveals Cloth Godown Robbery



पाली में एक फैक्ट्री में रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति कपड़े के करीब 90 थान चुराकर ले गया। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

.

सदर थाने के SHO कपूराराम ने बताया- पादरली तुर्कान निवासी असकर खान पुत्र ताजू खान ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि पूनायता रीको एरिया में केडी कृपा प्रोसेस नाम से फैक्ट्री है। जो वे किराए पर चलाते हैं। 24 सितंबर को रोटेशन होने के चलते फैक्ट्री में काम बंद था।

इस दौरान स्टॉफ के साथ मिलकर स्टॉक चेक कर रहा था तो सामने आया कि कपड़े के कई थान कम है। इस पर CCTV कैमरे चेक किए गए। जिसमें सामने आया कि 7 सितंबर और 24 सितंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री से कपड़े के थान चोरी कर ले जा रहा था। जिसके बाद 29 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *