Headlines

फिरोजपुर में एनएचएम कर्मियों का विधायक कार्यालय पर धरना:मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला, सीएम तक बात पहुंचाने का भरोसा मिला




फिरोजपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर फिरोजपुर में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रदर्शन मार्च सिविल अस्पताल परिसर से शुरू होकर स्थानीय विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के दफ्तर पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक रणबीर सिंह भुल्लर खुद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बागीच सिंह ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक भुल्लर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस मुद्दे को जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। कोरोना काल में निभाई अहम भूमिका, फिर भी अनदेखी धरने को संबोधित करते हुए डॉ. प्रीत मखीजा और हरजिंदर सिंह ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महामारी और कोरोना काल के दौरान भी कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर अग्रिम पंक्ति में काम किया, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। NHM कर्मचारियों की मुख्य मांगें: सभी कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का (रेगुलर) किया जाए। ‘समान काम, समान वेतन’ का नियम लागू हो। लॉयल्टी बोनस और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए। वेतन वृद्धि और बकाया महंगाई भत्ते (DA) का भुगतान किया जाए। 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का ऐलान यूनियन के नेताओं ने पंजाब सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी 9 अक्टूबर को धूरी में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *