Headlines

सोनीपत पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जवानों और आम लोगों ने किया 31 यूनिट रक्त दान




भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” के तहत सोनीपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज, 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सोनीपत स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। पूरे शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्तदान शिविर पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह (IPS, ADGP) के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम) नरेंद्र कादयान (IPS) के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी सोनीपत के पूर्व D.T.O. धर्मबीर दहिया, ब्लड बैंक सोनीपत से महाबीर, उप-निरीक्षक कुलदीप (LO), वीरेंद्र सिंह (CDI), सहायक उप-निरीक्षक धर्मबीर (TASI) तथा फार्मेसी ऑफिसर देवेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खुद भी रक्तदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है” और किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे समय-समय पर आगे आकर रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में हिस्सा लें। शिविर के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय व सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *