![]()
हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (VC) पूर्व IPS अधिकारी अशोक कुमार 3 सप्ताह में पद छोड़ देंगे। उनकी नियुक्ति को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान अशोक कुमार ने कोर्ट को बताया कि व्यक्तिगत कारणों से वे पद पर बने रहने में असमर्थ हैं और 3 सप्ताह के भीतर इस्तीफा सौंप देंगे। जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की पीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस्तीफा स्वीकार करने और 31 अक्टूबर 2026 तक इससे जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अशोक कुमार नवंबर 2023 में उत्तराखंड के DGP पद से रिटायर हुए थे। इसके करीब 4 महीने बाद 1 मार्च 2024 को उन्हें हरियाणा की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का VC नियुक्त किया गया था। उनसे पहले रिटायर्ड IPS एसएस देशवाल भी कार्यकाल पूरा होने से पहले VC पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इधर, दैनिक भास्कर से बातचीत में अशोक कुमार ने कहा- मुझे इस पद पर सरकार ने नियुक्त किया था। अब मैं खुद पद पर नहीं रहना चाहता, इसलिए इस्तीफे की बात आ रही है। वैसे हाईकोर्ट ने अभी कुछ डिसाइड नहीं किया है, पेंडिंग है। अब जानिए, शिकायत से लेकर हटने तक का मामला कोर्ट ने फैसले में क्या कहा कंट्रोल ऑफ एग्जाम रहते हुए गए हाईकोर्ट जब कुलपति अशोक कुमार ने जॉइन किया, तब डॉ. डीएस मोर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में कंट्रोल ऑफ एग्जाम के पद पर कार्यरत थे। साल 2023 में उन्होंने यूनिवर्सिटी में जॉइन किया था। साल 2024 में उन्होंने एक विवाद के बाद कोर्ट का रूख किया था। कोर्ट में याचिका लगाने के 7 महीने बाद उन्होंने त्यागपत्र दिया था। डॉ. मोर मूल रूप से सोनीपत के बरौदा गांव के रहने वाले हैं, वर्तमान में गुरूग्राम रहते हैं। अब जानिए…वीसी ने पूरे मामले पर क्या कहा कपिल देव ने पद नहीं लिया, पहले VC ने भी इस्तीफा दिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एक्ट,2022 के तहत अप्रैल 2022 में सोनीपत के राई में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। सबसे पहले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सरकार ने कुलपति बनाया, हालांकि उन्होंने नियुक्ति नहीं ली थी। उसके बाद VC एसएस देशवाल बने थे। देसवाल 1984 बैच के IPS अधिकारी थे। वो ITBP के पूर्व DG रहे थे। 27 दिसंबर 2022 को हरियाणा सरकार ने उन्हें VC नियुक्त किया। उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी के शुरुआती ढांचे, इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर्स शुरू करने की तैयारियां हुईं। उनका का कार्यकाल दिसंबर 2025 तक था, लेकिन उन्होंने इससे एक साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 1 मार्च 2024 को पूर्व DGP अशोक कुमार ने VC का पद संभाला।
Source link
हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC हटेंगे:हाईकोर्ट में नियुक्ति चैलेंज हुई, 3 हफ्ते में इस्तीफा देंगे; बोले-आवेदन नहीं किया, सरकार ने ही लगाया था
