Headlines

जयपुर में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग:तीन दमकलों ने ढाई घंटे में पाया काबू; कपड़े-फर्नीचर राख




जयपुर के मानसरोवर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखे कपड़ों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची तीन दमकलों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कपड़े, फर्नीचर जल गए। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
शिप्रापथ थाना पुलिस के अनुसार- मानसरोवर रीको में दीपक खंडेलवाल की रेडीमेड गारमेंट तैयार करने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और वहां रखे कपड़े, तैयार रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर सहित अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *