तेलो | भाजपा तेलो मंडल के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, तेलो में सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन और ‘विकसित भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री ईश्वर महतो थे। चित्रांकन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को रंगों के माध्यम से उकेरा।
Source link
सेवा और संकल्प के 25 वर्ष पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
