Headlines

रामपुर में नशे के खिलाफ एक्शन:चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने गेस्ट हाउस के पास दबोचा; सप्लाई नेटवर्क की जांच




रामपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुराने बस अड्डे के पास एक गेस्ट हाउस के पास दबिश देकर की। पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष मेहता (28) पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह, निवासी बारी, तहसील निचार, जिला किन्नौर और दिव्यांशु (20) पुत्र प्रेम चंद, निवासी पांगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। इन्हें 1 अक्टूबर की रात करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के जरिए नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ आगे भी ऐसे ही एक्शन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *