Headlines

देहरादून में 'मासूम शर्मा मुर्दाबाद-गो बैक' के नारे:स्थानीय नेताओं ने स्टेडियम घेरा, बोले- वह मंच से गाली देता है; हरियाणवी सिंगर का आज वहां प्रोग्राम




हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून में आज होने वाले शो का विरोध शुरू हो दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘मासूम शर्मा मुर्दाबाद और गो बैक’ के नारे लगे। हंगामा बढ़ता देख देहरादून पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। UKD नेता लुशुन टडोरिया ने आरोप लगाया कि गाली देने वाले कलाकारों को मोटी रकम देकर बुलाया जा रहा है। इससे पहले मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा था- तो सारे भाई तैयार हो जाओ भाई, उत्तराखंड प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन मैं लाइव परफॉर्म करण आन लाग रह्या हूं। पिछले जो भी गिले-शिकवे हैं, सबको दूर करेंगे अर बढ़िया प्रोग्राम करेंगे। करीब 6 महीने पहले मासूम शर्मा ने देहरादून के DAV कॉलेज में मंच से गालियां दी थीं। विवाद बढ़ने के बाद मासूम ने माफी मांगी थी। तब से उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठन और उत्तराखंड क्रांति दल उनका विरोध कर रहा है। पहले जानिए मासूम के प्रोग्राम के बारे में… जय हिंद साथियों, मैं थारा अपना देसी कलाकार मासूम शर्मा। मैं आज शाम 7 बजे राजीव गांधी स्टेडियम, देवभूमि देहरादून में आ रहा हूं। पिछले जो भी गिले-शिकवे हैं, सबको दूर करेंगे और बढ़िया प्रोग्राम करेंगे। सारे भाई तैयार हो जाओ। जय बाबा बद्री विशाल! जय हिंद, जय भारत, जय उत्तराखंड! अब जानिए, मासूम के शो का क्यों हो रहा विरोध 11 अप्रैल 2026 को देहरादून के DAV पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में पहुंचे मासूम शर्मा ने मंच से गालियां दी थीं। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी आए थे। मामले में डालनवाला पुलिस ने BNS की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया था। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी उन्हें अनुचित व्यवहार के लिए समन भेजा था। बाद में सामूम ने वीडियो जारी के मामले में माफी भी मांगी थी। जींद में मासूम का कार्यक्रम स्थगित हुआ 27 सितंबर को जींद में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा का कार्यक्रम रखा गया था। जींद पुलिस ने इस कार्यक्रम में मासूम को बुलाने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया था। जब इसकी ट्रोलिंग होने लगी तो कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। —————- यह खबर भी पढे़ें… हरियाणा- नशामुक्ति कार्यक्रम में मासूम शर्मा को बुलाने पर ट्रोलिंग:यूजर ने लिखा- इसकी खुद दारू नहीं छूट रही; पुलिस ने प्रोग्राम स्थगित किया हरियाणा के जींद में पुलिस और प्रशासन के नशा मुक्ति जनजागरण अभियान को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि कार्यक्रम ही स्थगित करना पड़ा। 27 सितंबर को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को बुलाने का पोस्टर जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *