Headlines

डॉ. भारती धवन अमृतसर के नई सिविल सर्जन बनीं:पदभार संभालने के बाद अफसरों से की मीटिंग; कहा-स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाएंगे




डॉ. भारती धवन ने वीरवार को अमृतसर के सिविल सर्जन का पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद डॉ. धवन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी डॉ. धवन ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे तौर पर लोगों की जरूरतों से जुड़ा है। ऐसे में मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्व ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि विज, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रतौल समेत स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *