![]()
तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। खालड़ा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने एक बड़े तलाशी अभियान के दौरान डिफेंस ड्रेन ‘डल’ के पास से एक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि इसे सरहद पार से ड्रोन या अन्य माध्यमों से तस्करी कर फेंका गया था। मामले की जानकारी देते हुए थाना खालड़ा के हेड कांस्टेबल जगरूप सिंह ने बताया कि सीमा पार से असला व नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस और बीएसएफ द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डिफेंस ड्रेन डल के पास झाड़ियों/पानी के समीप एक संदिग्ध पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ। जब पैकेट को खोलकर जांच की गई, तो उसमें से 30 बोर की एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने बिना कोई देरी किए हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज एचसी जगरूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना खालड़ा में अज्ञात आरोपियों/तस्करों के खिलाफ मामला नंबर 269 दर्ज कर लिया गया है। यह एफआईआर आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 25, 26 और 29 के तहत दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन/सिग्नल खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सरहद पार से भेजे गए इस हथियार की डिलीवरी लेने कौन आने वाला था।
Source link
तरनतारन में पुलिस-BSF ने सीमा क्षेत्र से हथियार पकड़े:सर्च ऑपरेशन के दौरान किया बरामद, पीले पैकेट में झाड़ियों में छिपाई थी पिस्तौल
