Headlines

Chhattisgarh Ganja Smuggling | Sarangarh Surajpur Police Action


छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया। प्लास्टिक दाना की बोरियों से कुछ बोरियों को अलग रखने पर लोगों को शक हुआ। जांच करने पर 238 किलो गांजा

.

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुनील कुमार (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है। वह अपने साथी के मिलकर तस्करी कर रहा था। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस और एएनटीएफ ने दो अलग-अलग मामलों में 103.11 किलो गांजा जब्त किया है। भटगांव में पुलिस की घेराबंदी के दौरान ‘एडवोकेट हाईकोर्ट’ लिखी कार से 63.350 किलो गांजा पकड़ा गया।

बेलादुला में लोहे की अलमारी के अंदर छिपाकर रखा 39.76 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों जिलों की कार्रवाई में कुल करीब 341 किलो गांजा जब्त किया गया है।

सूरजपुर में यूपी जाते समय पलट गया ट्रक।

सूरजपुर में यूपी जाते समय पलट गया ट्रक।

पहला केस: सूरजपुर में ट्रक से 238 किलो गांजा बरामद

जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर घाट पेंडारी के मुख्य घाट में ट्रक क्रमांक UP 13 T 5497 पलट गया था। ट्रक के ड्राइवर सुनील कुमार ने ट्रक को क्रेन के जरिए उठवाया और बिखरे बोरियों को मजदूरों से उठवा रहा था। ट्रक में प्लास्टिक दाने भरे हुए थे।

सुनील कुमार ने ट्रक में लदे कुछ बोरियों को अलग रखकर उसे प्लास्टिक के तिरपाल से ढंककर छिपा दिया था। जिस कारण उसमें संदिग्ध सामान होने का शक लोगों को हुआ और सूचना चंदौरा पुलिस को दी गई।

तिरपाल में छिपाकर रखा गया गांजा जब्त।

तिरपाल में छिपाकर रखा गया गांजा जब्त।

करीब 1 करोड़ 19 लाख का गांजा जब्त

सूचना पर चंदौरा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के अगल-बगल जमीन पर प्लास्टिक दाना की बोरियां रखी थी, लेकिन मौके पर ट्रक ड्राइवर और बाकी लोग नहीं मिले।आस-पास की तलाशी लेने पर पुलिस को 9 बोरियों में भरे कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख बताई गई है।

ट्रक में प्लास्टिक दाना लोड होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ और वे आसानी से रायगढ़ के रास्ते सरगुजा जिला पार कर सूरजपुर पहुंच गए थे। यदि हादसा नहीं होता तो आरोपी पकड़े भी नहीं जाते।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया है। सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक अलीगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी उसके साथी के नाम पर रजिस्टर्ड है। वे दोनों मिलकर ट्रक चलाते हैं।

आरोपी ने बताया कि ट्रक में ओडिशा से प्लास्टिक दाना के साथ गांजा रखकर लखनऊ उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। पेण्डारी घाट में ट्रक के पलटने के बाद उन्होंने गांजा को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल ढंक दिया था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

भटगांव में भागती कारों की घेराबंदी कर 63.35 किलो गांजा

भटगांव में भागती कारों की घेराबंदी कर 63.35 किलो गांजा

दूसरा केस: एडवोकेट हाईकोर्ट लिखी कार से 63 किलो गांजा बरामद

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सारंगढ़ की तरफ से एक ऑल्टो कार क्रमांक UP 95 W 5149 आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

इसी दौरान पीछे से आ रही कार (UP 32 A 4445) भी तेज रफ्तार में आई और पुलिस के लगाए स्टॉपर को टक्कर मारकर भागने लगी। पुलिस ने जांजगीर पुलिस से संपर्क किया और गिरवानी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।

कार के पीछे ‘एडवोकेट हाईकोर्ट’ लिखा हुआ था। पुलिस ने कार और फरार ऑल्टो की तलाशी ली। इस दौरान दोनों वाहनों से चार प्लास्टिक बोरियों में कुल 63.350 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में सुनील बेलदार, अरविंद कुमार ठाकुर, सुरेंद्र यादव, सागर सिंह और मेहताब अहमद को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। वहीं, एक आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने गांजे के अलावा दोनों कार और सात मोबाइल फोन समेत कुल 44.55 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

बेलादुला में आयशर की लोहे की अलमारी से 39.76 किलो गांजा मिला

बेलादुला में आयशर की लोहे की अलमारी से 39.76 किलो गांजा मिला

तीसरा केस: लोहे की अलमारी में छिपाकर रखा था 39.76 किलो गांजा

तीसरी कार्रवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ही बेलादुला चौकी क्षेत्र में हुई। पुलिस और एएनटीएफ टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने तेंदूदरहा के पास घेराबंदी कर नारंगी-लाल रंग के आयशर वाहन (MH 04 NB 2816) को रोक लिया।

पूछताछ में वाहन में सवार लोगों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब वाहन में रखी लोहे की अलमारी की तलाशी ली तो उसके अंदर भूरे टेप में लिपटे 35 पैकेट मिले। इनमें कुल 39.76 किलो गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने अनुज कुमार गौतम (31) और टिंकू वर्मा (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने गांजे के साथ आयशर वाहन, करीब 10 टन लोहे की चादर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45.20 लाख रुपए बताई गई है।

दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और BNS के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

…………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

कपड़ों की गठरियों में छिपाया साढ़े 4 करोड़ का गांजा: छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से MP जा रहे 6 तस्कर अरेस्ट, इनमें 2 महिलाएं

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा ओडिशा से कपड़े को गट्ठों के बीच में छिपाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *