Headlines

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा:सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ, क्रेन से भगवान को 108 प्रकार के व्यंजनों का लगेगा महाभोग




पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, खेल व उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री-विधायक के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होंगे। इस रथयात्रा में पटना और आसपास के क्षेत्रों से 3 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। फूलों की वर्षा और देश-विदेश की रंगोली से सजेगा मार्ग महाप्रभु के स्वागत के लिए रथ यात्रा के पूरे मार्ग को बेहद खूबसूरती से सजाया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पर भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी, जिसे बनाने के लिए पटना के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर से भी विशेष कलाकार आ रहे हैं। साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्प वर्षा की जाएगी। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। इस रथ यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा अखंड भजन-कीर्तन का गायन किया जाएगा। श्रद्धालुओं से पुण्य के भागी बनने की अपील इस्कॉन मंदिर प्रबंधन (TMC) के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास और आदिकर्ता दास ने पटना के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतः सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लें और पुण्य के भागी बनें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *