Headlines

Kaithal Pundri MLA vs Electricity Department


ट्रांसफर के विरोध में बिजली निगम कार्यालय में धरने पर बैठे जेई और अन्य कर्मचारी। इनसेट में विधायक सतपाल जांबा का फोटो।

हरियाणा के कैथल में भाजपा विधायक सतपाल जांबा की अनुशंसा पर बिजली निगम के 2 जूनियर इंजीनियरों (JE) का ट्रांसफर कर दिया गया। दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताया और जिस जगह तबादला किया गया, वहां जाइन करने से इनकार कर दिया।

.

विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दे डाली कि जब तक दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे।

उधर, विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए है। उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है।

बिजली निगम के 2 जेई के ट्रांसफर के विरोध में धरना देते कर्मचारी।

बिजली निगम के 2 जेई के ट्रांसफर के विरोध में धरना देते कर्मचारी।

विधायक और बिजली कर्मचारी क्यों आए आमने-सामने, जानिए पूरा विवाद

  • गांव बरसाना में चल रहा निकासी प्रोजेक्ट पर कार्य : करीब 10 दिन पहले गांव बरसाना में पानी की निकासी के लिए करीब 90 लाख रुपए का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इस दौरान निकासी के प्रोजेक्ट में बिजली के पोल बीच में आ रहे थे। निगम के जेई सुनील कुमार और नरेश को जब इस कार्य के बारे में पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि ये पोल विभाग के नियमों और शर्तों के अनुसार ही यहां से हटाए जा सकते हैं। वे आनन फानन में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।
  • कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवाया : ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूंडरी विधायक सतपाल जांबा को कर दी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने सीएम से बातचीत कर दोनों जूनियर इंजीनियरों नरेश कुमार और सुनील का 24 सितंबर को कैथल से कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवा दिया। दोनों को कैथल जिले से रिलीव कर दिया गया है।
  • दोनों जेई ने नई जगह जॉइन नहीं किया : लेकिन उन्होंने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर ज्वाइनिंग नहीं की है। वे एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं। जेई नरेश कुमार, सुनील कुमार और संगठन के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि विधायक जांबा ने जबरन उनका तबादला करवाया है। वे ड्यूटी जॉइन नहीं करेंगे और इस ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द करवाएंगे।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि काम नहीं किया, इसलिए तबादला हुआ।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि काम नहीं किया, इसलिए तबादला हुआ।

विधायक बोले- रिक्वेस्ट की थी, जेई ने तानाशाही दिखाई

उधर, इस मामले को लेकर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस संबंध में उनके पास किसानों की शिकायतें आ रही थी। जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा। उनको रिक्वेस्ट के साथ बिजली पोल हटाने बारे कहा गया था, लेकिन बाद में जब एक्शन हुआ तो हटाए गए। अगर जल्द ही दोनों जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की तो वे दोनों सस्पेंड भी होंगे। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा कि गांव बरसाना में 90 लाख रुपए से निकासी का काम चल रहा है। अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को हटाने से मना कर रहे थे। ऐसे ही बात गांव भाना में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया। अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा MLA बोले- पार्टी में सब दूध के धुले नहीं,VIDEO:दूसरे दलों से गंदे लोग आ गए; कैथल में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भड़के जांबा

कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं- हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *