Headlines

पश्चिमी सिंहभूम में भनगांव के पास हथिनी का शव मिला:जगन्नाथपुर इलाके में एक साल में 7 हाथियों की मौत, वन विभाग जांच में जुटा




पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर क्षेत्र के भनगांव के पास एक हथिनी का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सुबह ग्रामीणों ने हथिनी को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद मौके पर आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हथिनी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। वन विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार वन विभाग की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। हथिनी का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की संभावना है। उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गौरतलब है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में इस एक वर्ष के दौरान सात हाथियों की मौत होने की घटनाएं सामने आई हैं। इस क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हाथियों के झुंड कभी एक गांव तो कभी दूसरे गांव में पहुंच जाते हैं। खेत में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं इस दौरान ग्रामीणों की फसलों और घरों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं भी होती रहती हैं। हाथियों की लगातार मौत और गांवों के आसपास उनकी बढ़ती गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के लिए जहां हाथियों की आवाजाही से जान-माल और फसलों की सुरक्षा चुनौती बनी हुई है, वहीं हाथियों की मौत की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *