![]()
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली अपनी दो फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। इनमें जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट IX 559 और जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX 1247 शामिल हैं। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना होना था, जबकि मुंबई जाने वाली फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8 बजकर 35 मिनट था। दोनों फ्लाइट्स कैंसिल होने से इनसे यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए बड़ी संख्या में यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। ऐसे में सुबह के समय दोनों फ्लाइट्स का संचालन रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है। खासकर उन यात्रियों को परेशानी होती है, जिन्हें आगे दूसरी फ्लाइट पकड़नी होती है या किसी जरूरी काम से निर्धारित समय पर दिल्ली और मुंबई पहुंचना होता है। जयपुर से अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू एक ओर जहां जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह की दो फ्लाइट्स कैंसिल हुई, वहीं दूसरी ओर जयपुर से अहमदाबाद के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है। इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को अहमदाबाद जाने का विकल्प मिलेगा। इंडिगो की फ्लाइट 6E-7138 जयपुर से सुबह 5:40 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। वहीं, अहमदाबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6E-7145 सुबह 9:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद जयपुर से अहमदाबाद के बीच यात्रियों को रोजाना चार फ्लाइट्स का विकल्प मिल सकेगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर सुबह के समय अहमदाबाद पहुंचने की जरूरत वाले यात्रियों के लिए यह फ्लाइट उपयोगी होगी। यात्रियों को मिलेगा यात्रा का अतिरिक्त विकल्प जयपुर और अहमदाबाद के बीच कारोबार, नौकरी और अन्य कार्यों के सिलसिले में बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में नई फ्लाइट शुरू होने से दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा। सुबह की उड़ान होने के कारण यात्री सुबह ही अहमदाबाद पहुंचकर अपने जरूरी काम पूरे कर सकेंगे। वहीं, अहमदाबाद से सुबह 9:30 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट से यात्रियों को वापसी यात्रा के लिए भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Source link
जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह की दो फ्लाइट कैंसिल:दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों को हुई परेशानी; अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू
