Headlines

टोंक में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफाईकर्मियों का सम्मान:स्वच्छता की शपथ दिलाई; कार्यक्रम में गांधीजी के प्रिय भजन रामधुन गाए गए




टोंक जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को उत्साहपूर्वक, विश्व अहिंसा दिवस के रुप में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क में प्रशासनिक अधिकारियों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, नगर परिषद सभापति मयंक गोयल के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं में हरिप्रसाद बैरवा, कैलाशी मीणा, तुलसीराम मीणा, रामदयाल गुणवत्ता, भारत वर्मा और प्रशासन के कर्मचारी नगर परिषद कर्मचारी मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिय भजन रामधुन गाए सभी ने गांधीजी प्रतिमा व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इससे पहले कार्यक्रम गांधीजी के प्रिय भजन रामधुन गाए गए। सभापति मयंक गोयल ने स्वच्छता और सफाई की सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलवाई कार्यक्रम में स्कूलों विद्यार्थियों और स्काउट गाइड सहित अन्य ने उत्साह से भाग लिया। स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर की जयंती के अवसर पर निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने संस्थान के स्वच्छता कर्मी का सम्मान करते हुई स्वच्छता ही सेवा के रूप मे बड़े जोश से संस्थान के कर्मचारियों की मौजूदगी मे मनाया गया l निदेशक ने संस्थान के सभी स्वच्छता कर्मी के कार्य की प्रशंसा की। अंत में इस अवसर पर संस्थान के स्वच्छता कर्मी को स्वच्छता उपकरण, सरकारी की स्वच्छता के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुई सभी को निदेशक ने सम्मानित किया गया l इस अवसर पर इंद्रभूषण कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. राजेश बिश्नोई, सीताराम मीना, महाराम मीना के साथ संस्थान के समस्त स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे l



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *