Headlines

पठानकोट में सैलून पर फायरिंग, शटर से आरपार हुई गोली:सुबह चला वारदात का पता; मौके से बुलेट बरामद; पुलिस खंगाल रही CCTV




पठानकोट के कोठे मनवाल गांव में एक सैलून पर रात के समय गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली सैलून के शटर, एल्युमिनियम शीट और काउंटर को पार करते हुए अंदर दीवार में जा लगी। घटना के समय सैलून बंद था, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सैलून मालिक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह सैलून खोलने पहुंचा तो शटर पर गोली लगने का निशान दिखाई दिया। अंदर जांच करने पर दीवार में गोली का निशान मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। जांच अधिकारी मोहित टाक के अनुसार, पुलिस ने सैलून के अंदर से एक गोली बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सैलून को निशाना बनाकर एक ही राउंड फायर किया गया। पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चलाई गई और घटना के पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। अधिकारी के मुताबिक, इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से खाली खोल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *