Headlines

सोनीपत में मोहन लाल बड़ौली ने किया पौधारोपण:शहीद स्मारक पर आम का पौधा लगाया, गांव के विकास और रोजगार पर चर्चा




सोनीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव हल्लाहेड़ी में ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शहीद स्मारक परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। गांव के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक: बड़ौली बड़ौली ने कहा कि ग्राम सभा गांव के चहुंमुखी विकास से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक विचार-विमर्श और ग्रामीणों की भागीदारी का एक सशक्त मंच है। ग्रामीणों को अपने गांव के विकास में बढ़-चढ़कर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि गांव को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमेशा ग्राम स्वराज, स्वच्छता और आत्मनिर्भर गांवों की परिकल्पना पर जोर दिया था। गांधी जयंती पर आयोजित यह ग्राम सभा हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और गांव के विकास से जुड़ने की नई प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, प्रदीप बड़वासनी, नवीन प्रधान, राकेश सिंह रांगी, चांद सिंह रांगी, देवेंद्र रांगी, राज सिंह मेंबर, अनूप सिंह, विशाल पटवारी, महिपाल सिंह रांगी, रणबीर सिंह कुहाड़ और सुमित रांगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *