Headlines

बांका में 80,947 संदिग्ध राशन कार्ड हटाए गए:1.41 लाख में से 99.91 का सत्यापन पूरा, 134 मामलों में कार्रवाई बाकी




बांका जिले में अपात्र और संदिग्ध लोगों को खाद्यान्न योजना से बाहर करने के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में पहचान किए गए 1 लाख 41 हजार 782 संदिग्ध राशन कार्डों में से 1 लाख 41 हजार 648 मामलों का सत्यापन और कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यह 99.91 प्रतिशत काम है।

सत्यापन के दौरान 80 हजार 947 राशन कार्डों को हटाने के लिए चुना गया, जिन्हें डिलीट भी कर दिया गया है। वहीं, 60 हजार 445 राशन कार्ड सही पाए जाने पर रखे गए हैं। अब सिर्फ 134 मामलों में कार्रवाई बाकी है। मतदाता सूची से जुड़े 7,816 रिकॉर्ड में से 7,800 रिकॉर्ड हटाए गए हैं। बांका जिले में अभी कुल 4 लाख 41 हजार 815 राशन कार्ड दर्ज हैं, जिनसे 17 लाख 62 हजार 896 सदस्य जुड़े हैं। 5,990 आवेदनों की डाटा एंट्री पूरी नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में जिले में 5,990 आवेदनों की डाटा एंट्री पूरी हो चुकी है। इनमें 2,539 आवेदनों में ई-केवाईसी लंबित है, जबकि 3,289 आवेदनों में ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 3,270 आवेदनों को एमओ/निरीक्षक लॉगिन से प्रोसेस किया गया है। वहीं 3,201 आवेदनों के आधार पर राशन कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इस प्रक्रिया में जिले की उपलब्धि 54.59 प्रतिशत है। प्रखंडवार स्थिति में बांका प्रखंड 72.29 प्रतिशत उपलब्धि के साथ आगे है। यहां 693 आवेदनों की डाटा एंट्री पूरी हुई, 498 में ई-केवाईसी पूरी हुई और 494 आवेदनों के राशन कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। फुल्लीडुमर में 70.92 प्रतिशत, बौंसी में 61.47 प्रतिशत और रजौन में 59.26 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। मामलों का कराया जाएगा निष्पादन एसडीएम राजकुमार ने बताया कि संदिग्ध राशन कार्डों से जुड़े मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन और कार्रवाई की जा रही है। पात्रता नहीं पाए जाने वाले कार्डों को नियमानुसार हटाया जा रहा है। शेष मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कराया जाएगा। नए राशन कार्ड के आवेदनों में ई-केवाईसी और जांच की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *