Headlines

तरनतारन में 2 पाकिस्तानी ढेर:बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे थे, BSF ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की




तरनतारन में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये दोनों बॉर्डर क्रॉस कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों पाकिस्तान के नागरिक हैं। यह घटना BOP राजोके इलाके में गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई। हालांकि उनके बारे में अभी बीएसएफ की तरफ से औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *