Headlines

शेखपुरा में धान देखने गई महिला को लगा करंट:ग्रामीणों ने तड़पते देखा, टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से झुलसी, हालत गंभीर




शेखपुरा में बिजली का करंट लगने से महिला घायल हो गई। घटना मय अमरपुर गांव की है। घायल की पहचान मय अमरपुर गांव निवासी राजीव पासवान की पत्नी सीमा देवी(25) के रूप में हुई है। सीमा देवी सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने जा रही थी। रास्ते में जमीन पर टूटा बिजली का तार पड़ा था। महिला का पैर छूते ही वह झुलसकर बेहोश हो गई और खेत में गिर पड़ी। ग्रामीणों ने महिला को तड़पते देखा घायल महिला की जेठानी संगीता देवी ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों ने महिला को तड़पते देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे शेखपुरा सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, सीमा देवी की हालत नाजुक है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं और विभाग से मुआवजे की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *