Headlines

नकोदर सिटी पुलिस ने वाहन चोरी का आरोपी पकड़ा:साथी की तलाश जारी, 30 सितंबर को चुराई थी बाइक




नकोदर सिटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। 30 सितंबर को चोरी हुई थी मोटरसाइकिल मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गांव नंगल जीवन निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर को मोहम्मद नजरूदीन ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनकी मोटरसाइकिल (नंबर: PB-08 DW-4852) चुरा ली थी। मुख्य आरोपी काबू, पूछताछ जारी शिकायत मिलने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद नजरूदीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मुध निवासी गुलाम रसूल के बेटे के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। प्राथमिक जांच में उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, चोरी की गई बाइक की बरामदगी और फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *