![]()
भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में दो साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाले मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए काफी उत्साहित हैं। वे चंडीगढ़ से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचे हैं। 5 बार की वर्ल्ड चैम्पियन ब्राजील के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच से पहले थापा ने बेबाक अंदाज में कहा कि इंटरनेशनल फुटबॉल में नाम या अतीत मायने नहीं रखता, मैदान पर हर टीम 11 खिलाड़ियों के साथ ही उतरती है। इस मौके के लिए हमारी पूरी टीम तैयार है। भारतीय फुटबॉल फैंस इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे। जूनियर से सीनियर का गैप… ‘अंडर-19 और अंडर-20 में शानदार प्रदर्शन के बाद सीनियर स्तर पर पिछड़ने की कई वजह रही है। हमें ब्राजील जैसी टीमों से टक्कर लेने के लिए इस पर काम करना होगा। जूनियर लेवल पर प्लेयर्स 2-3 साल एक साथ और एक कोच के तहत खेलते हैं। जैसे ही वे क्लबों में जाते हैं, सीनियर और विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी के चलते उन्हें बेंच पर बैठना पड़ता है। जब तक युवाओं को नियमित गेम टाइम नहीं मिलेगा, उनका मानसिक और तकनीकी विकास अधूरा रहेगा। हमें इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा काम करना होगा।’ ब्राजील से खेलना सपने जैसा, लेकिन खौफ नहीं… ‘जब देहरादून की गलियों और बाद में चंडीगढ़ में खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि कभी प्रोफेशनल फुटबॉलर बनकर 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के सामने खेलूंगा। यह लाइफ में एक बार आने वाला मौका है। मैदान पर उतरते ही जर्सी का कद नहीं, आपका गेम प्लान मायने रखता है। हम ब्राजील के कई स्टार्स को फॉलो करते हैं, लेकिन मैदान पर हम सभी बराबर हैं और खुद को साबित करने आए हैं।’ 90वें मिनट तक कॉम्पैक्ट रहते हुए लड़ना… “ब्राजील के वर्ल्ड-क्लास मिडफील्डर्स के ट्रांजिशन और लाइन-ब्रेकिंग पासेज को रोकने की रणनीति के लिए हम तैयार हैं। वे आपको सोचने या बॉल पर कंट्रोल करने का एक सेकंड भी नहीं देते। हमारी रणनीति साफ है, टीम को 90 मिनट तक कॉम्पैक्ट रहना होगा। हर गेंद और हर पास के लिए लड़ना होगा। हमारी ताकत एकजुट होकर खेलना है। हमारी और उनकी टीम 11-11 प्लेयर्स के साथ ही खेलेगी।’
Source link
5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन से खेलेगा भारत:चंडीगढ़ के अनिरुद्ध थापा ने जिन्हें फॉलो किया, अब उन्हीं की टीम को देंगे टक्कर
