Headlines

फरीदकोट में बच्चे की बेरहमी से हत्या:हाथ-पैर लोहे की बारीक तार से बांधे, पुल के पास रजवाहे में फंसा था शव




फरीदकोट में रजवाहे से शुक्रवार शाम बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे के हाथ-पैर बारीक लोहे की तार से बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव टहिणा के चौकीदार जगसीर सिंह ने थाना सदर पुलिस को सूचना दी कि रजवाहे में एक बच्चे का शव पुल के पास फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सहारा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की मदद से शव को रजवाहे से बाहर निकाला गया। बच्चे की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार बच्चे की उम्र करीब 6 वर्ष है। उसने खाकी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहने हुए थे। उसके हाथ-पैर बारीक लोहे की तार से बंधे हुए मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बच्चे की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने और ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे रजवाहे में फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचना दे दी है
इस मामले में जांच अधिकारी थाना सदर के सब-इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बच्चे की पहचान करने के प्रयास कर रही है। आसपास के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। बच्चे की पहचान होने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *